कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत साकची शहरी कुष्ठ केंद्र में नि:शुल्क चर्म रोग जांच शिविर, 6 नए मरीज मिले
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देशानुसार 10 दिसंबर 2025 को साकची स्थित शहरी कुष्ठ केंद्र में कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत एक दिवसीय नि:शुल्क चर्म रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। जिला आरसीएच पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा और जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि त्वचा पर दाग और उसमें सुनापन कुष्ठ के प्रमुख लक्षण हैं, जिनके प्रकट होते ही तत्काल जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कुष्ठ एक बैक्टीरिया जनित रोग है, जिसका इलाज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है।
अचिकित्सा सहायक अमरेश मिश्रा ने सेल्फ-केयर और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर में सहियाओं द्वारा खोजे गए 53 संदेहास्पद मरीजों की जांच की गई, जिनमें 6 नए कुष्ठ रोगियों की पहचान कर निःशुल्क एमडीटी दवा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल पांडेय, जयंत तिवारी, रंजीत कुमार, आरती कुमारी और संजय चटर्जी सहित पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा

