Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीबीएमएस कॉलेज में राष्ट्रीय गान के साथ डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती कार्यक्रम सम्पन्न
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डीबीएमएस कॉलेज में राष्ट्रीय गान के साथ डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती कार्यक्रम सम्पन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीबीएमएस कॉलेज में राष्ट्रीय गान के साथ डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती कार्यक्रम सम्पन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    एन.एस.एस इकाई एक डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के द्वारा ” डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती तथा एन.एस.एस इकाई एक परिचय कार्यक्रम” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ बहुउद्देशीय हॉल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके द्वारा ज्ञान, सद्भावना और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रज्वलित किया गया।

    महाविद्यालय परिसर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती तथा एन.एस.एस इकाई एक परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलू कुमारी और परिमल पाल ने संयुक्त रूप से किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत पूजा कुमारी द्वारा प्रेरणादायक हिंदी भाषण से हुई, जिसके बाद नेहा कुमारी ने अंग्रेज़ी भाषण प्रस्तुत कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत सृष्टि कुमारी और मुस्कान कुमारी द्वारा महान व्यक्तित्व पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने सराहा।

    इसके बाद रूपा कुमारी ने भावपूर्ण हिंदी कविता प्रस्तुत की।सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों द्वारा एन.एस.एस लक्ष्य गीत सामूहिक रूप से गाया गया।

    कार्यक्रम के दूसरे चरण में एलिसा और इंशा ने एन.एस.एस का परिचय और उसके उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद रोहित पोद्दार ने एन.एस.एस कुरुक्षेत्र कैंप के अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया, जो अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

    डाॅ जूही समर्पिता प्राचार्य ने देश के प्रथम राष्ट्रपति के जीवन से संबंधित कई रोचक घटनाओं को उद्धृत करते हुए सादा जीवन और उच्च विचार के लिए प्रेरित किया.

    इसी के साथ सफल कार्यक्रम के समापन के बाद धन्यवाद ज्ञापन बेबी रानी जाना ने किया। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। कार्यक्रम की रुपरेखा एन.एस.एस इकाई की प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी ने तैयार की । कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल एवं शिक्षक गण के साथ ही सहायक सहकर्मी ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    डीबीएमएस कॉलेज में राष्ट्रीय गान के साथ डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती कार्यक्रम सम्पन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर गिरिडीह के लाल शिबू को ‘राष्ट्रीय दिव्यांग रत्न मेरठ 2025’ सम्मान से सम्मानित किया गयाl
    Next Article भारतीय संस्कृति की झलक: करीम सिटी कॉलेज में पारंपरिक वेशभूषा का शानदार प्रदर्शन

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.