Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के 28 वें अधिवेशन में भाग लेने के लिये जमशेदपुर के भोजपुरी साहित्यकारों ने प्रस्थान किया’
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ‘अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के 28 वें अधिवेशन में भाग लेने के लिये जमशेदपुर के भोजपुरी साहित्यकारों ने प्रस्थान किया’

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के 28 वें अधिवेशन में भाग लेने के लिये जमशेदपुर के भोजपुरी साहित्यकारों ने प्रस्थान किया’

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। 29 – 30 नवम्बर को अमनौर (सारण) बिहार में आयोजित दो दिवसीय ‘अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन’ के 28 वें अधिवेशन में भाग लेने हेतु ‘अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन झारखण्ड इकाई’ एवं ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्’ के बैनर तले सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅo अजय कुमार ओझा तथा राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य श्रीमती वीणा पाण्डेय ‘भारती ‘ एवं श्रीमती माधवी उपाध्याय के अलावा डाॅo रागिनी भूषण, डाॅo भरत भूषण, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी ‘, डाॅo उदय प्रताप हयात, शकुन्तला शर्मा, पुनम शर्मा स्नेहिल सहित कुल 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अमनौर के लिए सडक मार्ग से रवाना हुए ।

    अमनौर अधिवेशन में देश – विदेश से सैकडो भोजपुरी सेवी भाषाविद, साहित्यकार ,कलाकार पधार रहे हैं । कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे । इस आयोजन में साहित्य से लेकर कला – संस्कृति तक का भव्य संगम देखने को मिलेगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पथ निर्माण एवं नगर विकास मंत्री नितीन नवीन, सांसद और प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुढी, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि मंच साझा करेंगे ।

    वहीं भोजपुरी फिल्म जगत से और संगीत दुनिया के चर्चित चेहरे अभिनेत्री अक्षरा सिंह, लोक गायिका कल्पना पटवारी, गायिका मनीषा श्रीवास्तव, गायक आलोक पाण्डेय, मास्टर विकास, उदय नारायण सिंह अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को रोशन करेंगे ।

    इस मौके पर अधिवेशन स्मारिका एवं कई भोजपुरी पुस्तकों के साथ जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा प्रकाशित डाॅo वीणा पाण्डेय भारती एवं कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी रचित काव्य संग्रह ‘संउसे चांद अकासे ‘तथा ‘चल चलीं गंउवां के ओर ‘का लोकार्पण भी होगा ।

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के स्वर्ण जयंती वर्ष में 27वाँ अधिवेशन की पूर्व संध्या पर प्रेसवार्ता का आयोजन"
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभुईयांडीह में अतिक्रमण मुक्त अभियान की कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात,कार्रवाई की दी जानकारी
    Next Article फिक्की अवॉर्ड में टाटा स्टील के मैंगनीज माइंस को गोल्ड सम्मान

    Related Posts

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    May 21, 2026

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    May 21, 2026

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रिय मित्र, सकुशल तो हो न?

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    तपती धरती, झुलसता जीवन: राष्ट्रीय चुनौती

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.