Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भुईयांडीह में अतिक्रमण मुक्त अभियान की कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात,कार्रवाई की दी जानकारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भुईयांडीह में अतिक्रमण मुक्त अभियान की कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात,कार्रवाई की दी जानकारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुईयांडीह में अतिक्रमण मुक्त अभियान की कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात,कार्रवाई की दी जानकारी

    प्रभावित परिवारों के शीघ्र पुनर्वास और राहत कार्यों की रखी मांग, जिला उपायुक्त से भी की मुलाकात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भुईयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट गोलचक्कर पर जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर चलाए गए अतिक्रमण मुक्त अभियान ने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को प्रभावित किया है। बिना पूर्व सूचना, माइकिंग या सीमांकन के कार्रवाई करने पर कई घर और दुकानें ढह गईं, जिससे स्थानीय परिवारों का आशियाना उजड़ गया और लोग अपना जरूरी सामान तक समेट नहीं पाए। इस मामले में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू लगातार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही हैं।

    प्रभावित परिवारों से मिलने के बाद वे शुक्रवार को सीधे राजधानी रांची पहुँचीं, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात कर भुईयांडीह कार्रवाई की पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अचानक की गई इस कार्रवाई में लोगों को अपना जरूरी सामान तक निकालने का समय नहीं मिला। ठंड के मौसम में कई परिवार खुले आसमान तले रहने को मजबूर हो गए। विधायक ने मुख्यमंत्री से प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास, राहत सामग्री, अस्थायी आश्रय और आगे किसी भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से पूर्व स्पष्ट सीमांकन एवं पूर्व सूचना देने की अनिवार्यता की माँग रखी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे जमशेदपुर के जिला उपायुक्त से बात करेंगे और इस मामले में शीघ्र आवश्यक राहत व पुनर्वास संबंधी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान गांडेय की विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

     

    रांची से जमशेदपुर लौटते ही विधायक पूर्णिमा साहू सीधे जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के कार्यालय पहुँचीं। उन्होंने जिला उपायुक्त को बताया कि ठंड के बीच जिला प्रशासन की कार्रवाई मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं थी और कई परिवार गंभीर संकट में हैं। विस्तृत चर्चा के बीच उन्होंने जिला उपायुक्त से ठंड के मौसम को देखते हुए तत्काल भोजन, पानी और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था करने तथा प्रभावित सभी परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि राहत और पुनर्वास की पहल जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने विधायक से प्रभावित परिवारों की सूची उपलब्ध कराने को भी कहा। जिसके आधार पर प्रशासनिक स्तर से राहत प्रकिया प्रारंभ की जा सके।

    वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू की सक्रियता से प्रभावित परिवारों में राहत और पुनर्वास को लेकर उम्मीद जगी है।

    कार्रवाई की दी जानकारी भुईयांडीह में अतिक्रमण मुक्त अभियान की कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में भारतीय वायु सेना का करियर काउंसलिंग सत्र, छात्रों को दी गई अग्निवीर वायु योजना समेत एयर फ़ोर्स भर्ती की विस्तृत जानकारी
    Next Article ‘अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के 28 वें अधिवेशन में भाग लेने के लिये जमशेदपुर के भोजपुरी साहित्यकारों ने प्रस्थान किया’

    Related Posts

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    August 23, 2026

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    August 23, 2026

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: भारत की अंतरिक्ष उड़ान और युवाओं के सपनों को नई दिशा

    गंगा का जलस्तर बढ़ा, बलिया दियारा के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

    अन्ना चौक पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दो युवक

    तुलसी भवन में तुलसी जयंती समारोह का भव्य समापन, आचार्य हरेराम त्रिपाठी को गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान

    नेमरा से 24 अगस्त को शुरू होगी JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा

    डिमना की बुनियादी समस्याओं को लेकर हिल व्यू कॉलोनी विकास समिति का धरना

    हिन्दुस्तान मित्र मंडल के श्रावण महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रघुवर दास और पूर्णिमा साहू ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.