नेशनल हाईवे स्थित जावा शोरूम में डॉ. नागेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि सभा आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नेशनल हाईवे स्थित जावा शोरूम में ॐ ब्रह्मर्षि विकास मंच, एमजीएम द्वारा स्वर्गीय डॉ. नागेंद्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी सदस्य उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धनंजय राय ने की। उन्होंने डॉक्टर साहब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को अमूल्य बताया। वहीं मंच के सचिव विकास चन्द्र ने डॉ. नागेंद्र सिंह की जीवनी और समाज के प्रति उनकी सेवाओं का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।
सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ. नागेंद्र सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति और सद्गति के लिए प्रार्थना भी की।
कार्यक्रम में कौशल कुमार सिंह, राज कुमार पाण्डेय, प्रो. ईश्वर, नील कमल शेखर, डॉ. अम्बुज, डॉ. सिमंत कुमार मौर्य, राकेश शाही, रविंदर सिंह, मिथिलेश कुमार, मधुकर कुमार सहित अन्य ब्रह्मर्षि सदस्य और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

