Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भुईयांडीह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचीं विधायक पूर्णिमा साहू, प्रशासन की लापरवाही पर जताई गहरी नाराज़गी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भुईयांडीह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचीं विधायक पूर्णिमा साहू, प्रशासन की लापरवाही पर जताई गहरी नाराज़गी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुईयांडीह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचीं विधायक पूर्णिमा साहू, प्रशासन की लापरवाही पर जताई गहरी नाराज़गी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भुईयांडीह बर्निंग घाट गोलचक्कर से कल्याण नगर चौक तक कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन और टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के अगले दिन गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू पीड़ित परिवारों के बीच पहुँचीं। उन्होंने बताया कि घटना के दिन वे प्रातः काल यूनिटी मार्च, घायल पार्टी कार्यकर्ता से मुलाकात एवं रांची विधानसभा में विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों को शीतकालीन सत्र में उठाने हेतु प्रश्न जमा करने गई थीं, जिसके कारण मौके पर तत्काल उपस्थित नहीं हो सकीं। देर रात घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने सुबह सबसे पहले स्वयं स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी व्यथा सुनी और कहा कि अचानक हुई यह कार्रवाई अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कुछ लोग गलत तरीके से यह भ्रम फैला रहे हैं कि इस कार्रवाई के पीछे मेरा हाथ है, जबकि यह पूर्णतः कोर्ट के आदेश पर हुई प्रशासनिक प्रक्रिया थी। मेरा इससे कोई संबंध नहीं है।

     

    उन्होंने जिला प्रशासन और टाटा स्टील से सवाल किया कि जब सड़क चौड़ीकरण की बात पहले से तय थी, तो प्रभावित परिवारों को अग्रिम सूचना क्यों नहीं दी गई? उन्होंने कहा कि अचानक 30 मिनट की नोटिस देकर घर-दुकान जमींदोज कर देना मानवीय रूप से अस्वीकार्य है। विधायक पूर्णिमा साहू ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति और अस्तित्व बचाने के लिए गरीब परिवारों को ढाल बना रहे हैं। मेरे खिलाफ गलत प्रचार और भ्रम फैलाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं हमेशा जनता के साथ खड़ी रही हूँ और आगे भी रहूँगी।

    प्रशासन की लापरवाही पर जताई गहरी नाराज़गी भुईयांडीह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचीं विधायक पूर्णिमा साहू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय के हस्तक्षेप के बाद टूटा गतिरोध, शर्तों के साथ काम होगा चालू
    Next Article मानगो फ्लाईओवर कार्य पुनः शुरू होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.