संविधान दिवस के अवसर पर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया और तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में आज बी एड, डीएलएड, स्नातक, नर्सिंग, फार्मेसी सभी विभाग के द्वारा संविधान दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर अपराह्न 11:00 बजे सभी विद्यार्थियों ने एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ भूपेश चंद्र के निर्देशन में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया।
तत्पश्चात युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हुए राष्ट्र निर्माण हेतु उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से तंबाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम एनटीसीपी (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) के अंतर्गत असैन्य शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,सदर अस्पताल ,पूर्वी सिंहभूम के द्वारा आयोजित था।
इस जागरूकता कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित थी , मौसमी चटर्जी, ज़िला सलाहकार एनटीसीपी, पूर्वी सिंहभूम और कुंदन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता एनटीसीपी, पूर्वी सिंहभूम।
इन्होंने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने की सलाह दी और इसके दुष्परिणामों पर भी विस्तार से चर्चा किया। इस जागरूकता कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया । प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने अतिथि वक्ताओं को उत्तरीय और प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। कॉलेज के अध्यक्ष राम बचन ने संविधान दिवस के अवसर पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की और कहा कि एक जागरूक और स्वस्थ नागरिक ही संविधान का सम्मान कर सकता है। युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखना हर शिक्षक का कर्तव्य होना चाहिए। यह कार्यक्रम कॉलेज के एनएसएस विभाग के द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन किया डॉक्टर सुमन लता ने।
इस जागरूकता कार्यक्रम में एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर भूपेश चंद्र , आई क्यू ए सी इंचार्ज डॉक्टर गंगा भोला, असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी, डॉ सतीश चंद्र, डॉ दिनेश यादव ,असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई, असिस्टेंट प्रोफेसर मोनीषा संतरा, लेक्चरर नमानि भुइयां,लेक्चरर दीपिका महतो, संदीप कुमार सिंह,लाइब्रेरियन दीपाली मंडल इत्यादि की उपस्थिति रही।

