Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 626 वाहनों की हुई जांच; 163 वाहनों से 8 लाख 7हजार 963 रुपए दंड राशि की हुई वसूली
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    626 वाहनों की हुई जांच; 163 वाहनों से 8 लाख 7हजार 963 रुपए दंड राशि की हुई वसूली

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    626 वाहनों की हुई जांच; 163 वाहनों से 8 लाख 7हजार 963 रुपए दंड राशि की हुई वसूली

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, ट्रिपल राइडिंग रोकने, मोडिफाइड व्हीकल, सीट बेल्ट एवं हेलमेट, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने, स्कूली बसों को जांच करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।

    उपायुक्त द्वारा बैठक में निर्देश दिया गया कि दुर्घटना स्थलों को चिन्हित कर वैसे स्थानों में बैरीकेडिंग लगवाएं, ताकि दुर्घटना में कमी आ सके। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को जागरूक करने हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने नियमित वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन करने साथ ही पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी का अवलोकन कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त द्वारा नियमित तौर पर वाहनों का जांच कर फिटनेस आदि कागजातों का जांच करने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उपायुक्त ने कहा पिकअप एवं अन्य व्यायसायिक वाहन ओवरस्पीडिंग में चलते हैं, जिससे अक्सर दुर्घटना होने की संभावना रहती है। उन्होंने व्यवसायिक वाहन व्यवसायिक रूट पर ही चलें, गली संकरे रास्ते में ना चले इस हेतु आवश्यक कार्रवाई करें। वहीं उन्होंने जरूरत के अनुसार साइनेज एवं स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया। कहा कि जहां एक्सीडेंट होता है वैसे स्थान पर साइनेज लगवाएं।

    वहीं हिट एंड रन से जुड़े लंबित 23 मामलों को जल्द से जल्द निष्पादन का निर्देश दिया। इसके अलावा बताया गया कि डीटीओ, एमवीआई एवं जिला सड़क सुरक्षा टीम एवं पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कुल 626 वाहनों का जांच किया गया जिसमें से 163 वाहन चालकों से विभिन्न धाराओं में कुल 8 लाख 7 हजार 950 रुपए की वसूली की गई है।

    _*इस मौके पर*_ अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार, एमवीआई सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला:फांसीडंगाल प्राथमिक विद्यालय की पोषण वाटिका बनी मिसाल, जैविक खेती से बच्चों के भोजन में जुड़ रही ताज़ी सब्जियाँ
    Next Article “तंबाकू फ्री विलेज” के लिए तेज़ होगी मुहिम, जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.