एक्सएलआरआई छात्रों ने 12वीं के विद्यार्थियों को दिए करियर टिप्स
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के ह्यूमन पोटेंशियल सेंटर की टीम सामर्थ्य ने विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को में ‘करियर कंपास’ कार्यक्रम आयोजित किया। कक्षा 12 के छात्रों के लिए आयोजित इस सत्र में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
टीम सामर्थ्य के सदस्यों ने विद्यार्थियों को करियर विकल्प, कोर्स चयन, समय प्रबंधन और बोर्ड परीक्षा की तैयारी जैसे विषयों पर व्यावहारिक सुझाव दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके करियर चयन में स्पष्टता और आत्मविश्वास प्रदान करना था।

