सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं संपूर्ण सफलता के उद्देश्य से स्कीमवार जिला स्तर से नोडल अधिकारी के रूप में नामित एवं प्रतिनियुक्त किए गए वरीय अधिकारी
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 को प्राथमिकता देते हुए दिनांक 21 नवंबर से 28 नवंबर तक “सेवा का अधिकार सप्ताह” के रूप में मनाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं संपूर्ण सफलता के उद्देश्य से स्कीमवार जिला स्तर से नोडल अधिकारी के रूप में नामित एवं प्रतिनियुक्त किया गया है।
जिसमें आय प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज वादों के निष्पादन, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र कार्यों के लिए अपर समाहर्ता जामताड़ा को, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा को, अन्य वेलफेयर स्कीम के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी जामताड़ा को, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नए राशन कार्ड के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन एवं विधवा पेंशन के लिए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को नामित किया गया है, साथ ही उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया है कि सम्बन्धित योजना से अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभांवित कराने हेतु तत्परता के साथ कार्य संपादन सुनिश्चित किया जाय।
