Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राखा कॉपर में 242 करोड़ के उद्योग आज तक शुरू नहीं, जमीन लेने के बाद फैक्ट्री न लगाने पर बढ़ी नाराजगी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राखा कॉपर में 242 करोड़ के उद्योग आज तक शुरू नहीं, जमीन लेने के बाद फैक्ट्री न लगाने पर बढ़ी नाराजगी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राखा कॉपर में 242 करोड़ के उद्योग आज तक शुरू नहीं, जमीन लेने के बाद फैक्ट्री न लगाने पर बढ़ी नाराजगी

    स्थानीय लोग और ग्राम प्रधान बोले—जमीन वापस की जाए

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। राखा कॉपर स्थित जिया-डा द्वारा आवंटित 218.62 एकड़ जमीन पर उद्योग लगाने की योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। सरकार द्वारा कम कीमत पर जमीन दिए जाने के बावजूद अधिकांश उद्योगपतियों ने 7–8 साल में फैक्ट्री शुरू नहीं की।

    पूर्व मंत्री एवं घाटशिला के स्व. विधायक रामदास सोरेन के प्रयास से 2 फरवरी 2023 को 242 करोड़ की लागत से 18 उद्योगों का भूमि पूजन किया गया था, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और पलायन रुके। लेकिन 35 महीने बीत जाने के बाद भी अधिकांश उद्योग बंद पड़े हैं।

     

    इथेनॉल कंपनी का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन उत्पादन शुरू नहीं हुआ है। जूस फैक्ट्री बंद है और काली ईंट फैक्ट्री भी अक्सर ठप रहती है। स्थानीय ग्राम प्रधानों और किसानों ने कहा कि उद्योग न लगने से वे अपनी खेती की जमीन से भी वंचित हो गए हैं और अब भूमि वापसी की मांग तेज हो गई है।

     

    लोगों का आरोप है कि कई कंपनियों ने सस्ती जमीन लेकर बैंक से लोन तो ले लिया, पर साइट पर कोई काम नहीं किया। इथेनॉल कंपनी पर स्वर्णरेखा नदी अतिक्रमण और पर्यावरण मानकों की अनदेखी के भी आरोप लगे हैं।

     

    भूमि पूजन के दौरान कई उद्योगपति कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे, जिससे तत्कालीन विधायक रामदास सोरेन नाराज हुए थे। उन्होंने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए चेताया था कि “फैक्ट्री नहीं लगी तो जमीन वापस ली जाएगी।”

     

    एचसीएल को 90 एकड़ में कॉनसेंट्रेट प्लांट खोलने की अनुमति मिली थी, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है। यदि सभी प्रोजेक्ट शुरू हो जाते, तो करीब 5000 लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता।

    अब क्षेत्र में यह चर्चा है कि नए विधायक सोमेश सोरेन क्या अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करा पाएंगे या नहीं।

    जमीन लेने के बाद फैक्ट्री न लगाने पर बढ़ी नाराजगी राखा कॉपर में 242 करोड़ के उद्योग आज तक शुरू नहीं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित सभी नवनियुक्त मंत्रियों को दी बधाई
    Next Article बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी का 9 बाइक और तीन अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.