Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लव स्टोरी में ‘लव’ कम, ‘FIR’ ज़्यादा , मऊ की मोहब्बत में धर्म, फतवा और सर्जिकल स्ट्राइक!
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां संवाद विशेष साहित्य हजारीबाग

    लव स्टोरी में ‘लव’ कम, ‘FIR’ ज़्यादा , मऊ की मोहब्बत में धर्म, फतवा और सर्जिकल स्ट्राइक!

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लव स्टोरी में ‘लव’ कम, ‘FIR’ ज़्यादा , मऊ की मोहब्बत में धर्म, फतवा और सर्जिकल स्ट्राइक!

    इंदिरा यादव, व्यंग्य-कलम

    उत्तर प्रदेश का मऊ इन दिनों प्रेम, धर्म और अपराध–कोड की त्रिवेणी में डूबा हुआ है। कहानी सुनने में रोमांटिक लगती है—विशाल और सुनैना परवीन। नाम पढ़ते ही लगता है कि मामला इश्क का है, लेकिन नहीं… यह तो पूरा “FIR-verse” है, जिसमें हीरोइन कम और धाराएं ज़्यादा हैं।

     

    2022 से साथ रह रहे विशाल जी अचानक एक सुबह स्नान करके नहीं, ‘घर वापसी’ करके प्रकट हुए। और आते ही ऐसा महाकाव्यात्मक खुलासा किया कि प्रेम की कहानी देखते-देखते राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बन गई

    जबरन धर्म परिवर्तन, असम ले जाकर खतना, और नमाज़ की डोज़।

    अब मोहब्बत में इतना एडवांस कोर्स कौन करवाता है, यह तो विशाल ही जानें।

     

    इधर विशाल की माताश्री रिंकी सिंह ने जिस तेजी से FIR दर्ज करवाई है, उसे देखकर लगता है कि पुलिस नहीं, मऊ की जनता अब उन्हें “धर्म रक्षा ब्रिगेड की ब्रांड एंबेसेडर” बनाने वाली है। नामजदों की लिस्ट कोई छोटी-मोटी नहीं—बाप से लेकर मौलाना तक सब पर धाराएं फिट।

    पर असली ट्विस्ट यह है

    तीन साल तक प्यार की ‘नमाज़’ पढ़ने वाले विशाल को अचानक ‘हिंदू खतरे में’ का प्रोमो कैसे दिख गया?

    क्या कोई ट्रेलर रिलीज़ हुआ था जिसे जनता नहीं देख पाई?

    सुनैना परवीन शायद बैकग्राउंड में बैठी सोच रही होंगी—

    “प्यार अंधा होता है, लेकिन ये तो आंख खोलकर कोर्ट चला गया!”

    मौलाना सलमान पर जो आरोप लगे, वे भी बैठकर दाढ़ी सहला रहे होंगे

    “हमने तो दुआ सिखाई थी, ये खतना वाली कहानी किस लेखक ने लिखी?”

     

    पुलिस जांच कर रही है, पर सच पूछिए तो यहां जांच प्यार की नहीं, समाज की समझदारी की होनी चाहिए। आजकल रोमांस की किस्में भी बदल गई हैं—पहले प्यार में दिल टूटता था, अब एफआईआर कटती है।

     

    अगर विशाल सही हैं, तो कार्रवाई अनिवार्य है।

    अगर नहीं—तो बेटा अगली बार गर्लफ्रेंड चुनते वक्त “धर्म-न्यूट्रल” और “FIR-सेफ्टी प्रमाणित” ले जाना।

    वरना मऊ की यह प्रेम कहानी तो बस सैंपल है पूरा ‘धर्म बनाम प्रेम’ ब्रह्मांड किसी भी वक्त नया एपिसोड रिलीज़ कर सकता है।

    ‘FIR’ ज़्यादा फतवा और सर्जिकल स्ट्राइक! मऊ की मोहब्बत में धर्म लव स्टोरी में ‘लव’ कम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनीषा शर्मा की शोधपरक कृति ‘ब्रजभूमि का वैभव’ का हुआ विमोचन
    Next Article उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने की पूजा-अर्चना, वंशज हुए सम्मानित

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.