Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन आज
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन आज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन आज

    प्रदेश के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे उद्घाटन

    टाटा स्टील के वीपी (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम विशिष्ट अतिथि

    19 नवंबर को राज्यपाल आएंगे, स्मारिका का करेंगे विमोचन

    20 नवंबर को समापन समारोह, अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। 14 नवंबर को चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम विशिष्ट अतिथि होंगे। 19 नवंबर को प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार अपराह्न चार बजे बाल मेला में आएंगे। वह बाल मेला पर तैयार हो रही स्मारिका का विमोचन करेंगे। 20 नवंबर को समापन समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दी।

    मेलास्थल (बोधि मंदिर मैदान, गरम नाला, साकची) पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सरयू राय ने कहा कि उद्घाटन समारोह अपराह्न साढ़े चार बजे शुरु होगा। उद्घाटनकर्ता के रुप में प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और विशिष्ट अतिथि के रुप में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम मौजूद रहेंगे।

    सरयू राय ने बताया कि 16 नवंबर, रविवार को बाल संरक्षण पर एक संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी अपराह्न 4 से 6 बजे तक इसी मेला परिसर में होगी। इसमें झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश डॉ. एस.एन. पाठक भी शामिल होंगे। वरीय अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव, जमशेदपुर की विभिन्न अदालतों में कार्यरत अधिवक्तागण भी इसमें शामिल होंगे। विविध एनजीओ के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।

    सरयू राय ने बताया कि जमशेदपुर के सरकारी-निजी विद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक आदि ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे मेले की सफलता में पूरा सहयोग करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में सरकारी-निजी स्कूलों में तैनात गेम टीचर्स लगे रहेंगे। ये चयन में महती भूमिका निभाएंगे कि कौन बढ़िया परफार्मेंस कर रहा है, किसे प्रथम-द्वितीय-तृतीय रहना चाहिए। एसपी सिंह, मंजू सिंह और सुधीर सिंह समेत पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई है।

    श्री राय ने बताया कि 15 नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 17 नवंबर को जादू शो होगा। 18 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैंडशैडो कलाकार अमर सेन अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। वह रुपहले पर्दे पर भिन्न-भिन्न शैडो बनाएंगे।

     

    सरयू राय ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य है इस देश के लिए एक सशक्त और सुदृढ़ व्यक्तित्व वाला मानव संसाधन किस तरह से पैदा किया जा सकता है, इस पर काम करना। हम लोग बाल मेला के माध्यम से एक छोटा प्रयास कर रहे हैं।

    प्रेस कांफ्रेंस में मेला के संयोजक मनोज सिंह, सह संयोजक आशुतोष राय, सुबोध श्रीवास्तव, अशोक गोयल, मंजू सिंह, नीरू सिंह आदि मौजूद रहे।

    चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन आज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के संचालन को पुनः आरंभ करने की मांग की
    Next Article मतगणना दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

    Related Posts

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.