Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के संचालन को पुनः आरंभ करने की मांग की
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के संचालन को पुनः आरंभ करने की मांग की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के संचालन को पुनः आरंभ करने की मांग की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ट्रेन संख्या 18103/18104 – जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के संचालन को पुनः प्रारंभ करने का अनुरोध किया है। यह ट्रेन टाटानगर से अमृतसर के बीच चलती है और झारखण्ड तथा पंजाब के बीच एक महत्वपूर्ण यात्री सेवा के रूप में जानी जाती है। अपने पत्र में श्री दास ने बताया कि नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक इस ट्रेन के अस्थायी रूप से बंद रहने से यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। इस अवधि में विवाह और तीर्थयात्रा का मौसम होता है और उत्तर भारत की ओर यात्रा की मांग में अत्यधिक वृद्धि होती है।

     

    उन्होंने उल्लेख किया कि यह ट्रेन जमशेदपुर, चक्रधरपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से सिख समाज के लिए, जो बड़ी संख्या में इस क्षेत्र में निवास करते हैं।

     

    श्री दास ने अपने पत्र में कहा कि ट्रेन सेवा के निलंबन से श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रेल मंत्रालय इस अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा और शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई कर ट्रेन सेवा को पुनः आरंभ करेगा, जिससे झारखण्ड और पंजाब के बीच यात्रियों की सुविधा निरंतर बनी रहे।

    जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के संचालन को पुनः आरंभ करने की मांग की पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनजाति गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
    Next Article चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन आज

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    *बेगूसराय के युवक की पाकिस्तान के लिए जासूसी, NIA और असम पुलिस ने दबोचा – सनसनी*

    अनिश्चितकालीन धरना को कांग्रेस ने दिया समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.