घाटशिला उपचुनाव: वैश्य समाज के 15 हजार वोटर बन सकते हैं निर्णायक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का प्रचार रविवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया। इस बार मुख्य मुकाबला झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के बीच कड़ी टक्कर का है। पिछले चुनाव में झामुमो के दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन ने भाजपा उम्मीदवार को लगभग 23 हजार वोटों से हराया था।
घाटशिला अनुमंडल में वैश्य समाज के लगभग 15 हजार वोटर हैं, जो इस बार निर्णायक भूमिका में रहेंगे। वैश्य समाज की 56 उपजातियां यहां निवास करती हैं और जादूगोड़ा, मुसाबनी, गालूडीह, धालभूमगढ़ समेत ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी बड़ी आबादी है।
दोनों दलों के शीर्ष नेताओं ने वैश्य समाज और व्यापारियों से संपर्क साधा है। वैश्य महासम्मेलन के सदस्य सज्जन खेमका ने कहा कि समाज के लोग पहले मतदान करें, फिर जलपान। वहीं वरिष्ठ व्यवसायी सुनील जैन ने सभी से 100% मतदान करने की अपील की है।

