कुम्भकार समिति के शिविर में 152 यूनिट रक्त संग्रह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।कुम्भकार समिति गम्हरिया की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन समिति के अध्यक्ष पूर्णचन्द्र बेज तथा सचिव फटिक चंद्र कुंडू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। इससे बढ़कर और कोई पुण्य कार्य नहीं है क्योंकि एक व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त दूसरे व्यक्ति को जीवनदान करता है। इस शिविर में कुल 152 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में समिति के मनोरंजन बेज, संजय दास, त्रिलोचन पाल, राजू बेज, चेतन मड़ल, विकास पाल समेत सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

