गुरु पूर्णिमा के दिन लंगर खाने गए युवक की बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के पदमा रोड निवासी सागर जीत सिंह की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक (नंबर JH 05 DA 1909) रविवार को चोरी हो गई। घटना उस समय हुई जब सागर जीत सिंह गुरु पूर्णिमा के मौके पर लंगर खाने गए थे।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने दिलबागी टेंट हाउस के पास बाइक खड़ी की थी। लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास खोजबीन और पूछताछ के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।
घटना की सूचना सिदगोड़ा थाना में दी गई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

