Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो नेता विकास के नाम पर वोट नहीं मांग पा रहे: दिनेशानंद गोस्वामी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झामुमो नेता विकास के नाम पर वोट नहीं मांग पा रहे: दिनेशानंद गोस्वामी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झामुमो नेता विकास के नाम पर वोट नहीं मांग पा रहे: दिनेशानंद गोस्वामी

    सरकार नियोजन एवं स्थानीय नीति बनाने में रही विफल, युवाओं का भविष्य अधर में लटका
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो नेता अब विकास के नाम पर वोट मांगने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि पिछले छह वर्षों में सरकार ने न तो नियोजन नीति बनाई और न ही स्थानीय नीति, जिससे नियुक्तियां बाधित हो रही है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नियुक्तियां संबंधित जिलों के लिए आरक्षित थीं, जिससे स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलती थी। लेकिन हेमंत सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया, जिसके कारण अब बाहर के उम्मीदवार किसी भी जिले में नौकरी पा सकते हैं, जबकि स्थानीय युवाओं को दरकिनार किया जा रहा है।

    डॉ गोस्वामी ने कहा कि सरकार ने निजी कंपनी में ७५% प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके विपरीत, शराब बंदोबस्ती, बालू घाट की नीलामी और अन्य ठेकों में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार अब तक पेसा कानून को पूरी तरह लागू नहीं कर पाई है, जिससे बालू घाट, बंदोबस्ती और वनपट्टा का आवंटन ग्राम सभा के अधीन लाने की प्रक्रिया अधर में है।

    डॉ गोस्वामी ने कहा कि सरकार ने ५ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने तथा नौकरी ना पाने वाले बेरोजगारों को ₹५००० से ₹७००० भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन दोनों वादे खोखले साबित हुए।

    डॉ गोस्वामी ने कहा कि स्वास्थ और शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं, स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है और बंद पड़ी ताम्र खदानों को शुरू करने के लिए झामुमो सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया गया।

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों की सड़कों की स्थिति जर्जर है और जो भी विकास दिखाई देता है, वह केंद्रीय योजनाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा,

    अगर विकास दिखता है तो वह केंद्र सरकार की योजनाओं में दिखता है चाहे फ्री अनाज हो, पीएम आवास, आयुष्मान भारत या किसानों को सालाना ₹६,००० की सहायता। राज्य सरकार की ओर से कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है।

    बालू घाटों की बंदोबस्ती न होने से बालू की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम जनता को भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।

    अंत में उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, और जनता अब बदलाव चाहती है।और घाटशिला की जागृत मतदाता भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतो से जितायेंगे।

    *हेमंत सरकार में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार पर हमला: गीता कोड़ा*

    पूर्व सांसद एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती गीता कोड़ा ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि हेमंत सरकार में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। राज्य में बीते छह वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भयावह वृद्धि हुई है।

    उन्होंने कहा कि साहेबगंज की दरोगा रूपा तिर्की हत्याकांड, रबिका पहाड़िया की 52 टुकड़ों में निर्मम हत्या और एसआई संध्या टोपनो की हत्या जैसी घटनाओं ने सरकार की नाकामी और संवेदनहीनता को उजागर किया है।

    गीता कोड़ा ने आरोप लगाया कि आदिवासी बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों पर मौन है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना से कोल्हान तक झारखंड की रोटी, माटी और बेटी खतरे में हैं।

    श्रीमती कोड़ा ने चाईबासा की घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हेमंत सरकार का आदिवासी और महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। निहत्थे आदिवासी युवक और गर्भवती महिला को जेल भेजना सरकार की अमानवीय चेहरा को दर्शाती है।

    प्रेस वार्ता में अशोक बड़ाईक, चंडी चरण साव, लखन मार्डी उपस्थित थे।

    झामुमो नेता विकास के नाम पर वोट नहीं मांग पा रहे: दिनेशानंद गोस्वामी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीएमएफटी प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए दिशा-निर्देश
    Next Article मिहिजाम में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर उत्सवपूर्वक कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    April 23, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    April 23, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल

    साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज

    जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.