Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेंटिंग वर्कशाप का रविवार को समापन, लगाई जाएगी प्रदर्शनी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पेंटिंग वर्कशाप का रविवार को समापन, लगाई जाएगी प्रदर्शनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 8, 2025Updated:November 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेंटिंग वर्कशाप का रविवार को समापन, लगाई जाएगी प्रदर्शनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। प्रसिद्ध चित्रकार मुक्ता गुप्ता की संस्था ‘अन्विति’ के तत्वावधान में चल रहे राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का रविवार को आखिरी दिन है। रविवार को समापन समारोह में जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम अंसारी देश भर से आए हुए चित्रकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करेंगे। इस मौके पर चित्रकारों ने अब तक जो कलाकृतियां बनाई हैं, उनकी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

    आयोजक मुक्ता गुप्ता ने बताया कि शनिवार को सारे कलाकार दलमा वन्य अभ्यारण्य गये थे। वहां उन्होंने जो प्राकृतिक खूबसूरती देखी, उसके आधार पर रविवार को वो चित्र बनाएंगे। डीएफओ सबा आलम अंसारी की पहल पर चित्रकारों को दलमा वन्य क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। इस आयोजन में भी श्री अंसारी की अग्रणी भूमिका रही।

    मुक्ता गुप्ता ने बताया कि उनकी हसरत थी कि देश भर के चित्रकार एक मंच पर एकत्रित हों और वो सभी एक स्थान पर बैठ कर बातें करें, कला के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों को समझें और क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। उस लिहाज से यह कार्यशाला काफी हद तक सफल रहा।

    श्रीमती गुप्ता ने बताया कि रविवार यानी 9 नवंबर को समापन समारोह है। चित्रकारों की प्रदर्शनी दोपहर 12 बजे से लगाई जाएगी। लोग चाहें तो चित्रकारों से संवाद भी स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि पायल सिनेमा रोड, मानगो में वन विभाग के विश्राम गृह में ही पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

    पेंटिंग वर्कशाप का रविवार को समापन लगाई जाएगी प्रदर्शनी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला चुनाव में भूमिज-मुंडा समाज का झुकाव अब झामुमो की ओर
    Next Article पर्यावरण संरक्षण तभी संभव जब हम सुविधा से ज्यादा दायित्व को समझें 

    Related Posts

    टाटा पावर और TATA.ev ने 10 मेगा चार्जिंग हबों पर दर्ज किए 70 हजार से अधिक चार्जिंग सेशन

    September 11, 2026

    मोदी ने ब्रिक्स से व्यापार बाधाएं हटाने और सुरक्षित समुद्री मार्ग सुनिश्चित करने का किया आह्वान

    September 11, 2026

    गंगा के विकराल रूप से बेगूसराय-मुंगेर के कई गांवों में दहशत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर और TATA.ev ने 10 मेगा चार्जिंग हबों पर दर्ज किए 70 हजार से अधिक चार्जिंग सेशन

    मोदी ने ब्रिक्स से व्यापार बाधाएं हटाने और सुरक्षित समुद्री मार्ग सुनिश्चित करने का किया आह्वान

    गंगा के विकराल रूप से बेगूसराय-मुंगेर के कई गांवों में दहशत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम शुरू, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा सहयोग

    RC कैंसल और फिटनेस खत्म वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, तुरामडीह माइंस की सुरक्षा पर सवाल

    बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता : अभय सिंह

    अवैध गांजा कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.680 किलो गांजा व 1299 पुड़िया बरामद, दो गिरफ्तार

    प्रखंडों में लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

    सात सूत्री मांग को लेकर कल्याण पदाधिकारी ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, काली पट्टी बांधकर दी सांकेतिक चेतावनी

    गंगा का जलस्तर घटा लेकिन बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बरकरार, दूध-पानी को तरसे परिवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.