Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन
    Breaking News झारखंड

    गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन

    “प्रकाश उत्सव” में शामिल होकर हर्ष की अनुभूति होती है

    एक-दूसरे का हाथ थाम कर आगे बढ़ना ही सबसे बड़ी ताकत

    राष्ट्र संवाद सं

    गुरुनानक देव जी के दिखाए रास्ते एवं आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज के निर्माण की परिकल्पना होगी साकार: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज पी०पी० कंपाउंड, रांची स्थित गुरुनानक स्कूल पहुंचकर गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित 556वें “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त सिख समुदाय एवं राज्यवासियों को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

    *”प्रकाश उत्सव” समाज को एक सूत्र में बंधे रहने का संदेश देता है*

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ दिन है। गुरुनानक जयंती का दिन समस्त सिख समाज के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वयं हर वर्ष इस दिन थोड़ी देर के लिए यहां आता हूं। गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित होकर मुझे बहुत हर्ष की अनुभूति होती है। यह आयोजन समाज को एक सूत्र में बंधे रहने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव जी के विचारों एवं वचनों में सामाजिक एकता पर जोर दिया गया है।

    *गुरुनानक देव जी सिर्फ सिख समाज के लिए ही नहीं बल्कि सकल समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव जी सिर्फ सिख समाज के लिए ही नहीं बल्कि सकल समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। गुरुनानक देव जी की दूरदर्शी सोच, उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते और उनके आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज के निर्माण की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव जी के विचार, कर्म और समर्पण से हमें यह सीख मिलती है कि हम सबों का सदैव एक-दूसरे का हाथ थाम कर एकसूत्र में बंधकर आगे बढ़ते रहना ही दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज के इस “प्रकाश उत्सव” कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से सिख समाज के लोग यहां पहुंच रहे हैं। गुरुनानक देव जी के प्रति सच्ची श्रद्धा लोगों को यहां खींचती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस शुभअवसर पर मैं अपनी ओर से समस्त सिख समाज सहित “प्रकाश उत्सव” आयोजनकर्ताओं को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, रांची के प्रेसिडेंट श्री रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा, मेन रोड, रांची के सचिव श्री गगनदीप सिंह सेठी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य की योजनाओं के शिलापट्ट पर नहीं होंगे केंद्रीय मंत्री और सांसदों के नाम, झारखंड सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
    Next Article एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड का ग्रामीणों द्वारा किया विरोध, बिना सहमति भूमि अधिग्रहण का लगाया आरोप

    Related Posts

    विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा, पारदर्शिता और दक्षता पर जोर

    April 28, 2026

    मनरेगा और आवास योजनाओं की समीक्षा, बेहतर प्रदर्शन के निर्देश

    April 28, 2026

    फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा, पारदर्शिता और दक्षता पर जोर

    मनरेगा और आवास योजनाओं की समीक्षा, बेहतर प्रदर्शन के निर्देश

    फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    सिस्टम आगे बेबस इंसानियत , एक भाई ने बहन का कंकाल लेकर पहुँचा बैंक

    वार्डन विधायक से बोली- कौन है आप, स्कूल के अंदर कैसे आए? परिचय देने पर भी नहीं पहचानी

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.