टीएसएएफ के कैडेट्स ने एशियन किड्स स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैम्पियनशिप 2025 में जीते छह पदक
राष्ट्र संवाद संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड)
टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) स्पोर्ट क्लाइंबिंग एकेडमी के युवा पर्वतारोहियों ने पुणे में आयोजित आईएफएससी एशियन किड्स स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
1 से 4 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 13 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। टीएसएएफ की टीम के 12 खिलाड़ियों ने भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया।
पदक विजेता:
सुदर्शन मुर्मू – यूथ सी स्पीड (स्वर्ण)
आकाश सोरेन – यूथ डी स्पीड (स्वर्ण)
शंकर सिंह कुंटिया – यूथ डी स्पीड (रजत) व यूथ डी बोल्डर (रजत)
मोरा बिरुली – यूथ डी स्पीड (कांस्य)
मनीषा हांसदा – यूथ डी स्पीड (रजत)
टीएसएएफ टीम के साथ तकनीकी निदेशक सुनक्यो जिन और प्रशिक्षक विकाश एवं नेहा भी उपस्थित रहे।
टीएसएएफ हेड हेमंत गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और संस्थान की उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रणाली का परिणाम है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि टीएसएएफ भारत में स्पोर्ट क्लाइंबिंग के भविष्य को मजबूत दिशा दे रहा है।

