प्राचीन गुरुकुल रामगढ़ आश्रम हाता में यज्ञ, संकीर्तन के लिए बैठक आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। प्राचीन गुरुकुल रामगढ़ आश्रम हाता कमेटी की बैठक मंगलवार को आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता आश्रम कमेटी के अध्यक्ष पंडित सुधांशु शेखर मिश्रा ने किया। बैठक में पूर्व की भांति एक फरवरी वर्ष 2026 से शुरू होने वाले क्षेत्र के प्रसिद्ध पांच दिवसीय महाविष्णु यज्ञानुष्ठान एवं पांच दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन आयोजन पर चर्चा किया गया। इसके पूर्व वर्ष 2025 में आयोजित महाविष्णु यज्ञानुष्ठान एवं हरिनाम संकीर्तन के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया,इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में निर्णय लिया कि पूर्व की भांति महाविष्णु यज्ञानुष्ठान व संकीर्तन धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। संकीर्तन में आश्रम कमेटी 7 संप्रदाय तथा 1 संप्रदाय मुरलीधर मिश्रा द्वारा दिए जाएंगे। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष, वरीय उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के शारीरिक अस्वस्थता पर चिंता व्यक्त कर ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया गया। बैठक में उपेंद्रनाथ सरदार, अनिरुद्ध गोप,सुनील डे, दिलीप ठाकुर, चंदन ठाकुर, राजकुमार साव, सूर्य शंकर कर, बबलू गोप,श्रीमंत पांडेय,भीम भट्टाचार्य, अपूर्व गुहा, मधुसूदन भट्टाचार्य,शिव प्रसाद भट्टाचार्य सहित अन्य उपस्थित थे।

