Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपचुनाव को निष्पक्ष बनाने हेतु सघन निगरानी अभियान, अब तक ₹2.93 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपचुनाव को निष्पक्ष बनाने हेतु सघन निगरानी अभियान, अब तक ₹2.93 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपचुनाव को निष्पक्ष बनाने हेतु सघन निगरानी अभियान, अब तक ₹2.93 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता।

    विधानसभा उप निर्वाचन-2025 को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार अंतर्राज्यीय व अंतरजिला सीमाओं पर बनाए गए चेकनाकों पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है।

     

    इसी क्रम में शनिवार को 2 लाख 41 हजार रुपये मूल्य की फ्रीबीज/सामग्री जब्त की गई। यह कार्रवाई विभिन्न निगरानी दलों द्वारा संयुक्त अभियान के तहत की गई। प्रशासन ने बताया कि अब तक जिले में कई प्रवर्तन एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकदी, शराब, मादक पदार्थ और फ्रीबीज जब्त किए गए हैं।

     

    अब तक की जब्ती का ब्यौरा इस प्रकार है —

    नकद राशि: ₹42 लाख 71 हजार शराब: 12,837.55 लीटर (मूल्य ₹10 लाख 11 हजार) ड्रग्स/मादक पदार्थ: ₹5 लाख 10 हजार फ्रीबीज/अन्य सामग्री: ₹2 करोड़ 35 लाख 69 हजार कुल जब्ती: ₹2 करोड़ 93 लाख 61 हजार

    इन कार्रवाइयों में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST), स्थैतिक निगरानी दल (SST), आबकारी विभाग, पुलिस विभाग और व्यय निगरानी दल की टीमें सक्रिय रूप से लगी हुई हैं।

     

    जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि या वस्तु वितरण की सूचना तुरंत “सी-विजिल” ऐप के माध्यम से दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ऐसी सूचनाओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा  “चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी रूप से संपन्न हो, इसके लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

    अब तक ₹2.93 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त उपचुनाव को निष्पक्ष बनाने हेतु सघन निगरानी अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई पुलिस ने मानगो के मोनाजिर खान को किया गिरफ्तार, आईएसआई एजेंट के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप
    Next Article टाटा स्टील ने महिला उद्यमियों से की मुलाकात, आजीविका और कला संरक्षण पर जोर

    Related Posts

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    May 27, 2026

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.