Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई पुलिस ने मानगो के मोनाजिर खान को किया गिरफ्तार, आईएसआई एजेंट के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मुंबई पुलिस ने मानगो के मोनाजिर खान को किया गिरफ्तार, आईएसआई एजेंट के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई पुलिस ने मानगो के मोनाजिर खान को किया गिरफ्तार, आईएसआई एजेंट के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप

    स्पेशल सेल ने जब्त किए कई संदिग्ध दस्तावेज, पुराने आपराधिक इतिहास का भी खुलासा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। मुंबई पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 अक्तूबर को मानगो चौक स्थित ‘एशियन इंटरनेशनल’ कार्यालय के संचालक मोनाजिर खान को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक एजेंट के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप है।

    गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की टीम ने उसे मानगो थाना लाकर पूछताछ की और 27 अक्तूबर को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई। पुलिस ने मोनाजिर के कार्यालय से चार हार्ड डिस्क, एक लैपटॉप, सीपीयू और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह खुलासा तब हुआ जब दिल्ली पुलिस ने आदिल हुसैन को और मुंबई पुलिस ने उसके भाई अख्तर हुसैन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने मोनाजिर का नाम लिया। जांच में सामने आया कि मोनाजिर ने अख्तर हुसैन के लिए “एलेक्जेंडर” नाम से फर्जी पासपोर्ट और वीजा तैयार कराया था। बताया जाता है कि अख्तर हुसैन का नाम वर्ष 2004 के परमाणु जासूसी प्रकरण में भी सामने आया था।

    मोनाजिर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2017 में उसने मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति (MNAC) कार्यालय में घुसकर कंप्यूटर तोड़फोड़ और हार्ड डिस्क चोरी की थी। उस मामले में उसे उलीडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

    मोनाजिर खान के परिवार पर भी संदेह के बादल छाए हैं। उसका भाई दानिश खान ‘स्काई वर्ल्ड ऑफिस’ नाम से विदेश भेजने का कारोबार करता है। दोनों भाइयों पर पिछले 15 वर्षों से पासपोर्ट और वीजा के नाम पर फर्जी नेटवर्क चलाने का आरोप है। पुलिस ने उस बिल्डिंग से भी कई दस्तावेज जब्त किए हैं जहां मोनाजिर का कार्यालय और परिवार की मोबाइल दुकानें स्थित हैं।

    जांच में यह भी पता चला है कि दानिश ने बीते कुछ वर्षों में करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है, जबकि मोनाजिर डिजिटल जालसाजी में माहिर था और ऑनलाइन फर्जीवाड़े के जरिये महंगी कारें व मकान खरीदे थे।

    फिलहाल मुंबई पुलिस की स्पेशल सेल मोनाजिर से यह पता लगाने में जुटी है कि उसके संपर्क किन-किन लोगों से थे और इस आईएसआई नेटवर्क में स्थानीय या राष्ट्रीय स्तर पर और कौन-कौन शामिल है।

    आईएसआई एजेंट के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप मुंबई पुलिस ने मानगो के मोनाजिर खान को किया गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेवउठनी एकादशी से शुरू हो रहे विवाह सीजन में बाल विवाह रोकथाम को लेकर आदर्श सेवा संस्थान सतर्क
    Next Article उपचुनाव को निष्पक्ष बनाने हेतु सघन निगरानी अभियान, अब तक ₹2.93 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.