Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला में कांग्रेस की उच्च स्तरीय बैठक, गठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जिताने का संकल्प
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला में कांग्रेस की उच्च स्तरीय बैठक, गठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जिताने का संकल्प

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला में कांग्रेस की उच्च स्तरीय बैठक, गठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जिताने का संकल्प

    प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रभारी सिरिबेला प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक सह सम्मेलन का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद उपस्थित रहे।

     

    बैठक में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक, वरिष्ठ नेता और BLA-2 सदस्य शामिल हुए।

     

    अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी की शान है। पार्टी नेतृत्व ने गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन (झामुमो) को समर्थन देने का निर्णय लिया है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से उनके पक्ष में कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विरासत सेवा और त्याग की है, जिसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

     

    मुख्य अतिथि सिरिबेला प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया।

     

    बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। सभी ने गठबंधन प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया।

     

    कार्यक्रम में प्रदीप कुमार बलमुचू, बन्ना गुप्ता, बंधु तिर्की, अंबा प्रसाद, सोनाराम सिंकू, ज्योति सिंह मथारू सहित बड़ी संख्या में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि घाटशिला में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे।

    गठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जिताने का संकल्प घाटशिला में कांग्रेस की उच्च स्तरीय बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेवउठनी एकादशी पर श्री श्याम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मारवाड़ी समाज द्वारा भव्य निशान यात्रा का आयोजन
    Next Article देवउठनी एकादशी से शुरू हो रहे विवाह सीजन में बाल विवाह रोकथाम को लेकर आदर्श सेवा संस्थान सतर्क

    Related Posts

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 164 किलो गांजा जब्त; तस्करों की तलाश जारी

    October 28, 2026

    आदित्यपुर में युवक की हाइटेंशन करंट से मौत

    October 28, 2026

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 164 किलो गांजा जब्त; तस्करों की तलाश जारी

    आदित्यपुर में युवक की हाइटेंशन करंट से मौत

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत

    ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत पंचायतों में लगेगी चौपाल

    जगन्नाथपुर में पत्नी की गैता से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    ग्रामसभा की उपेक्षा के गंभीर परिणाम होंगे : मुखिया

    मॉर्निंग वॉक में ‘डबल ड्यूटी’! सेहत भी, जेब भी?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.