सांसद विद्युत महतो ने बाबूलाल सोरेन के लिए माँगा वोट
राष्ट्र संवाद संवाददाता

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के तहत जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने गालूडीह मंडल अंतर्गत उल्दा पंचायत के कोड़ासाई गाँव में जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने लोगों से आगामी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सांसद ने कहा कि घाटशिला की जनता विकास चाहती है, रोजगार चाहती है और स्थायी परिवर्तन चाहती है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ–सबका विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल सोरेन जैसे कर्मठ और जमीनी नेता को जिताकर ही घाटशिला के विकास का मार्ग प्रशस्त करें l
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधारी उपस्थित रहे। क्षेत्र में सांसद के जनसंपर्क से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

