राखा में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, घाटशिला में ‘कमल खिलेगा’ का नारा गूंजा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा मंडल अंतर्गत राखा में भाजपा का चुनाव कार्यालय भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू और पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने संयुक्त रूप से उद्घाटित किया।
भारी जनसमूह की उपस्थिति में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।
अपने संबोधन में आदित्य साहू ने कहा कि “मोदी जी ने गरीबों के दिल में जगह बनाई है” — उनकी योजनाओं से हर वर्ग का विकास हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि घाटशिला की जनता भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएगी।
वहीं बाबूलाल सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार को “आदिवासी विरोधी और जनता विरोधी” बताया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस बार घाटशिला में “कमल जरूर खिलेगा।”

