भिलाई पहाड़ी में छठ पूजा सम्पन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
एम.जी.एम.थाना क्षेत्र के NH -33 भिलाई पहाड़ी में बिरसा मुंडा खेल एवं समाजिक विकास संस्थान कि ओर से शक्ति पदों दत्ता तालाब में उगते हूए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन हुआ। ईस अवसर पर संस्था कि और से छठ व्रतियों के लिए तालाब के चारों ओर आकर्षक लाईट एवं छठ गीतों से गुंजायमान था, एवं छठ व्रतियों के लिए पुजा सामग्री,दुध एवं चाय और खीर की व्यवस्था संस्था कि और से किया गया था और इस कार्यक्रम में देवघर पंचायत के मुखिया शशि सिंह सरदार उपस्थित थे और उसने सम्बोधन में छठी मईया का आशिर्वाद इस क्षेत्र में वना रहे इसकी कामनाएं किये। अबोध कुमार दत्ता, अर्जुन सोरेन लालटु दत्ता अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दुलाल दत्ता, प्रहलाद गोप, यादव दत्ता, दिनेश गोप,हरेन सिंह, सुनील हेंब्रम,संजय दत्ता, मानेश्वर गौड,दिपक महतो, गुरुदेव गोप, सनातन महतो, सुदीप्तो कुमार,भीम गौड़,गनेश गोप, राजेश कुंभकार,देवजीत सेन,तापस दत्ता ,राजीव कोर एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

