Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीकृष्ण बाबू को मिले ‘भारत रत्न’ सम्मान:सांसद कालीचरण सिंह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    श्रीकृष्ण बाबू को मिले ‘भारत रत्न’ सम्मान:सांसद कालीचरण सिंह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीकृष्ण बाबू को मिले ‘भारत रत्न’ सम्मान:सांसद कालीचरण सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिंह संस्थान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक प्रतिनिधि और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

     

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा से भाजपा सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने श्रीकृष्ण बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

    श्रीकृष्ण बाबू को ‘भारत रत्न’ देने की उठी मांग

    संस्थान के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने इस दौरान श्रीकृष्ण बाबू को “भारत रत्न” देने की औपचारिक मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और बिहार के विकास पुरुष थे। देश के निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए।

    सांसद कालीचरण सिंह बोले – घाटशिला में भाजपा की होगी भारी जीत

    मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश और राज्य तेजी से विकास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि “घाटशिला की जनता इस बार भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएगी।”

    उन्होंने आगे कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में भी एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है। “जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर भरोसा करती है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्थिर सरकार चाहती है,” उन्होंने कहा।

     

    श्री बाबू के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान

     

    कार्यक्रम में श्रीकृष्ण बाबू के शिक्षण, समाज सुधार और औद्योगिक विकास में योगदान पर कई वक्ताओं ने प्रकाश डाला।

    संस्थान की ओर से समाजसेवा, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

     

    भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू ने न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में सुशासन और ईमानदारी की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा, “आज की पीढ़ी को श्री बाबू जैसे नेताओं के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।”

     

    कार्यक्रम में भाजपा बुद्धिजीवी मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दो जटाशंकर पांडे ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह ,राम प्रकाश पांडे संस्थान के शिक्षक शहर के शिक्षाविद समाजसेवी रहे मौजूद

    श्रीकृष्ण बाबू को मिले ‘भारत रत्न’ सम्मान:सांसद कालीचरण सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफतेहपुर के पुतुलजोड़ मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, युवा खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह
    Next Article चांडिल डैम के पास स्वर्णरेखा नदी में प्रकट हुई प्राचीन शिव जी की मूर्ति, देखने उमड़ी भीड़

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.