सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन में मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंत्री सुदिव्य कुमार, सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 से 26 अक्टूबर तक रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाली चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि इसका भव्य, शानदार और सफल आयोजन हो, जिससे झारखंड की पहचान खेल जगत में और मजबूत हो।

