Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जलगांव. महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के टाकरखेड़ा में सुबह एक ही परिवार के चार लोगों ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं. घटना की सूचना वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों ने सुबह करीब 4:40 बजे अमलनेर पुलिस को दी.

    सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर दत्तात्रेय निकम की निगरानी में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा किया. मृतकों की पहचान सुनील अमृत भील, उनकी पत्नी पार्वती भील, बड़े बेटे सनी और छोटे बेटे राज के रूप में हुई है.

    पुलिस के अनुसार, परिवार सुबह करीब चार बजे अचानक घर से निकला था. इसके कुछ देर बाद धरनगांव और अमलनेर के बीच रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर चारों ने जान दे दी. शुरुआती जानकारी में पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारण का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिवार से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है. एक ही परिवार के चार लोगों, खासकर दो मासूम बच्चों की मौत से टाकरखेड़ा गांव और पूरे जलगांव जिले में शोक की लहर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल
    Next Article टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.