साकची मार्केट में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान, सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज साकची मार्केट में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री अशोक सिंह क्रांतिकारी ने सक्रिय सहयोग किया। अंसार खान ने बताया कि साकची मार्केट में सभी धर्मों एवं समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हस्ताक्षर कर अपनी आवाज बुलंद की।
उन्होंने कहा कि यह अभियान जनता की भावना और लोकतंत्र की रक्षा का प्रतीक है। जनता अब वोट की चोरी और जनादेश के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

