पूर्व मुख्यमंत्रीअर्जुन मुंडा के काली पूजा महाभोग कार्यक्रम में शामिल हुए राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के निवास घोड़ा बांधा जाकर काली पूजा महाभोग कार्यक्रम में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और श्री मुंडा को माँ काली पूजा की बधाई दी l
शुक्ल ने इस अवसर पर राज्य के अधिवक्ताओं की तरफ से शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर श्री मुंडा को दिपावली,काली पूजा, भैया दूज,सोहराय,और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं l
मुंडा ने शुक्ल का आभार जताया और राज्य के अधिवक्ताओं को भी शुभकामनाएं दीं l शुक्ल ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं और उपस्थित विशिष्ट जनों को भी शुभकामनाएं दीं l

