ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, कृषि भूमि की बिक्री पर जताई आपत्ति
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से आज उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की मुख्य मांग है कि देशभर में कृषि योग्य भूमि को कम दामों पर पूंजीपतियों को दिए जाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।
संगठन के सदस्यों ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों की जमीन धीरे-धीरे उद्योगपतियों के हाथों जा रही है, जिससे किसानों के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। भूमि छिन जाने का भय किसानों में गहराता जा रहा है और इसी तनाव के कारण कई किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर हो रहे हैं।
संगठन ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेकर किसानों की जमीन की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

