तीलाईतांड़ गांव मनसा मंदिर में धूमधाम से मनसा पूजा 18 अक्टूबर को ग्रामीणों के द्वारा की जाएगी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के तीलाईतांड़ गांव मनसा मंदिर में धूमधाम से मनसा पूजा 18 अक्टूबर को ग्रामीणों के द्वारा की जाएगी।
इस गांव के ग्रामीणों के द्वारा 1977 से लगातार मनसा पूजा धूमधाम से गा गांव में आयोजित की जाती है जिसमें समस्त ग्रामवासी भाग लेते हैं।
मां मनसा मंदिर आस्था का केंद्र है ग्रामीणों के हर मनोकामना को मां सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से पूर्ण करती हे।
इस वर्ष पूजा को लेकर
ग्रामीणों के द्वारा तैयारी जोर-जोर से की जा रही है।
17 अक्टूबर को कलश यात्रा ग्रामीणों के द्वारा की निकाली जाएगी जो काफी धूमधाम से गाजा बाजा के साथ निकाली जाएगी।
18 अक्टूबर को मां मनसा मंदिर में पूजा का आयोजन किया जाएगा जिसमें गांव के प्रत्येक घर से लोग पूजा अर्चना पर मां से सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना कर आशीर्वाद लेते हे ।
मां मनसा मंदिर की स्थापना के बाद ही गांव में काफी विकास हुआ है लोग काफी खुशहाल और सुख समृद्धि के साथ हैं कई युवाओं को रोजगार भी मिला है एवं मां के आशीर्वाद से लोग खुशी-खुशी गांव में रहते हैं यह गांव काफी प्राचीन गांव है और मां रंकिनी मंदिर से बिल्कुल सटा हुआ गांव है।।
मनसा पूजा के शुभ अवसर पर ग्रामीणों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है जिसमें गांव के बच्चे भी भाग लेते हैं एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ग्रामीणों के द्वारा पुरस्कृत भी की जाती है एवं भक्तों के बीच महा भोग प्रसाद का वितरण भी पूजा कमेटी के द्वारा की जाती है।।
पूजा के अवसर पर मंदिर का रंग रोवन किया गया है एवं हर वर्ष मां मनसा की मूर्ति स्थापित की जाती है।
पूजा को लेकर पूरे गांव में है उत्सव का माहौल है।

