महिला कांग्रेस की ओर से गम्हरिया में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारों के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।महिला कांग्रेस की ओर से गम्हरिया में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारों के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ छोटा गम्हरिया के अंबेडकर नगर में अवस्थित कांग्रेस नेता स्व0 कपिल रजक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संगीता प्रधान ने किया। इस दौरान गम्हरिया के कई इलाकों में यह अभियान चलाया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर किए। इस अभियान में मुख्य रूप से पूरबी देवी, बबीता देवी, रिंकू देवी, उर्मिला देवी, तारा देवी, रिंपा, पार्वती मांझी, माया देवी समेत कई महिला कार्यकर्ता शामिल थी।

