Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया में अब अतिक्रमण किया तो लगेगा जुर्माना 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गम्हरिया में अब अतिक्रमण किया तो लगेगा जुर्माना 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 15, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गम्हरिया में अब अतिक्रमण किया तो लगेगा जुर्माना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।बीते माह गम्हरिया बाजार और सर्विस रोड में दुर्गापूजा के दौरान अतिक्रमण हटाए जाने के बाद बुधवार को आदित्यपुर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया। राजस्व निरीक्षक अरुण कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान पुनः कई ठेले वालों तथा स्थायी दुकानदारों द्वारा अस्थायी शेड निर्माण कर उक्त स्थल को अतिक्रमित किए जाने की बात सामने आई। तत्पश्चात, अतिक्रमित किए गए दुकानदारों को अतिक्रमण अविलंब हटा लिए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पुनः अतिक्रमण करते पाए जाने पर 5-5 हजार रुपए जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से भी बाजार और सर्विस रोड को अतिक्रमणमुक्त रखने की अपील किया ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इस दौरान मौजूद खाद्य निरीक्षक द्वारा कई होटलों में जांच कर संचालकों को साफ सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता पर सुधार करने का निर्देश भी दिया गया। इस दौरान नगर निगम के अनुराग रंजन, अमन कुमार, अभिषेक कुमार, सहायक शिवनाथ कुमार समेत आदित्यपुर थाना के जवान उपस्थित थे।

    गम्हरिया में अब अतिक्रमण किया तो लगेगा जुर्माना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमारवाड़ी समाज, काशीडीह की अनोखी पहल – समाज के लोगों के लिए शुद्धता और विश्वास से भरपूर दीपावली मिठाई योजना। भट्टी पूजन कर मिठाई बनाने की गई शुरुवात।
    Next Article महिला कांग्रेस की ओर से गम्हरिया में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारों के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया 

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.