Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीपावली में मिट्टी की खुशबू: स्वदेशी दिए और घरौंदे से सजेगा जमशेदपुर, कुम्हारों के खिले चेहरे
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दीपावली में मिट्टी की खुशबू: स्वदेशी दिए और घरौंदे से सजेगा जमशेदपुर, कुम्हारों के खिले चेहरे

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दीपावली में मिट्टी की खुशबू: स्वदेशी दिए और घरौंदे से सजेगा जमशेदपुर, कुम्हारों के खिले चेहरे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : दीपावली यानी दीपों का त्योहार। इस पर्व में मिट्टी के दिए और घरौंदों का खास महत्व होता है, जो स्वच्छता, सादगी और भारतीय परंपरा के प्रतीक हैं। दीपावली के अवसर पर लोग मिट्टी के बने दिए और घरौंदे खरीदकर अपने घरों को सजाते हैं। इसी को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपील की है कि लोग इस दीपावली पर स्वदेशी सामानों — विशेषकर मिट्टी के दिए और घरौंदे — कुम्हारों से खरीदें, ताकि स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिल सके।

     

    शहर के बिष्टुपुर से साकची जाने वाले मार्ग पर गरम नाला के पास इस समय दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है। यहां झारखंड के विभिन्न हिस्सों से आए कुम्हार मिट्टी के दिए, घरौंदे और घरों की सजावट के लिए बने मिट्टी के अन्य सामान बेच रहे हैं। यह कोई बड़ा अपार्टमेंट या बंगला नहीं, बल्कि मिट्टी से गढ़ी भारतीय कला की झलक है — जो हमारे देश की परंपरा और मेहनतकश कारीगरों की पहचान है।

     

    कुम्हारों का कहना है कि इस वर्ष बिक्री अच्छी हो रही है और लोग उत्साहपूर्वक मिट्टी के बने सामान खरीद रहे हैं। खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने बताया कि दीपावली पर मिट्टी के दिए और घरौंदों का अलग ही महत्व होता है। प्रधानमंत्री की स्वदेशी अपील का असर जमशेदपुर के लोगों में भी स्पष्ट दिख रहा है। बच्चे भी उत्साहित हैं और अपने घरों को मिट्टी के घरौंदों और स्वदेशी सजावट से सजा रहे हैं।

     

    खरीदारों ने कहा कि मिट्टी के बने दिए और घरौंदे खरीदना न केवल परंपरा को जीवित रखता है, बल्कि देश के कुम्हारों की मदद भी करता है। उनका कहना है कि सभी को इस दीपावली पर मिट्टी से बने दिए, घरौंदे और सजावट के सामान स्थानीय कुम्हारों से ही खरीदने चाहिए।

     

    वहीं कुछ बुजुर्गों ने भावुक होकर कहा — “जब हम बच्चों को मिट्टी के घरौंदे बनाते देखते हैं तो हमें अपना बचपन याद आ जाता है। पहले हम खुद मिट्टी और ईंटों से दीपावली के घर बनाया करते थे।”

     

    उन्होंने आगे कहा कि अपने देश के बने सामानों का उपयोग करना न केवल परंपरा का सम्मान है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम भी है।

     

    देश की मिट्टी की खुशबू अलग ही होती है। इस दीपावली पर हम सब यह संकल्प लें कि अपने देश के कुम्हारों की मदद करेंगे और मिट्टी के दिए, घरौंदे तथा सजावटी सामान खरीदकर अपने घरों को स्वदेशी रोशनी से सजाएंगे।

    कुम्हारों के खिले चेहरे दीपावली में मिट्टी की खुशबू: स्वदेशी दिए और घरौंदे से सजेगा जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिस्टुपुर में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 25 अक्टूबर तक चलेगा ‘वोट चोर’ अभियान
    Next Article महापर्व छठ पर शिविर लगाकर सेवा करेगा तैलिक साहू महासभा 

    Related Posts

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    September 11, 2026

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    September 11, 2026

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    सिदपा गांव में हंगामे को लेकर दो केस दर्ज, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात आरोपी

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया, मानगो की दो प्रमुख सड़कों की मरम्मत को निविदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.