Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘ राष्ट्र संवाद’ से बातचीत में भाजपाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा – ऐतिहासिक होगा घाटशिला विस उपचुनाव का परिणाम
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ‘ राष्ट्र संवाद’ से बातचीत में भाजपाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा – ऐतिहासिक होगा घाटशिला विस उपचुनाव का परिणाम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘ राष्ट्र संवाद’ से बातचीत में भाजपाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा – ऐतिहासिक होगा घाटशिला विस उपचुनाव का परिणाम

    भाजपा को जीताकर हेमंत सरकार को सन्देश देंगे घाटशिला के मतदाता

     

    राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने “राष्ट्र संवाद’ के साथ बातचीत के क्रम में कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का परिणाम ऐतिहासिक होगा l उन्होंने कहा कि इस एक सीट का परिणाम सरकार बनाने – बिगारने में भले ही कोई भूमिका अदा नहीं करेगी लेकिन भाजपा को जीतवाकर मतदाता हेमंत सरकार को सन्देश दें देंगे कि लूट- भ्रष्टाचार की सरकार उन्हें कतई पसंद नहीं है l पूर्व मुख्यमंत्री श्री मरांडी ने मुसाबनी में आयोजित बूथ कार्यकर्त्ता सम्मलेन में शामिल होने जाने से पूर्व ‘ राष्ट्र संवाद’ के साथ लम्बी बातचीत की l

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष विधानसभा के आम चुनाव में पार्टी से जो कुछ गलती हुई थी उसे ठीक करते हुए इस बार पार्टी के सभी नेता – कार्यकर्त्ता पूरी मनोयोग से चुनाव कार्यक्रम में जुटे हुए हैँ और भाजपा निश्चित तौर से घाटशिला सीट पर फतह हासिल करेगी l एक अन्य सवाल के जवाब में श्री मरांडी ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा एवं पंचायत स्तरीय चुनाव का पैटर्न अलग – अलग होता है l फिलहाल तो घाटशिला में विधानसभा का उपचुनाव होना है और हमारी पार्टी पूरी मुस्तैदी से अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने में लगी हुई है और, घाटशिला सीट का परिणाम हेमंत सोरेन सरकार के लिए एक सन्देश साबित होगा l

    उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में माइनर एवं मेजर मिनरल्स की लूट खुलेआम हो रही है l ज़ब मैं मुख्यमंत्री बना था तब राज्य में बालू फ्री कर दिया था l हेमंत सोरेन ज़ब मुख्यमंत्री बने तों मुंबई और दिल्ली के व्यवसाइयो को बुलाकर उनकी सरकार ने बालू घाट सौंप दिया l श्री मरांडी ने कहा कि अब तों बालू – पत्थर के अवैध व्यवसाय में सट्टा पक्ष के कई विधायक भी शामिल हैँ l

    ' राष्ट्र संवाद' से बातचीत में भाजपाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा - ऐतिहासिक होगा घाटशिला विस उपचुनाव का परिणाम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहापर्व छठ पर शिविर लगाकर सेवा करेगा तैलिक साहू महासभा 
    Next Article घाटशिला उपचुनाव में भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को बनाया प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Related Posts

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    September 9, 2026

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    September 9, 2026

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    वर्दी की असली पहचान जनता का भरोसा

    जिंदल फाउंडेशन ने 10 OPSC सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में विस्तार और मजबूती पर मंथन

    एसपी के सख्ती के बाद भी क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का खेल चलता रहेगा?

    गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, दो पीड़िताएं रेस्क्यू

    आत्महत्या: कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.