विधायक समीर कुमार मोहंती से भरत सिंह ने की मुलाकात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने जमशेदपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।
यह भेंट विधायक समीर कुमार मोहंती के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेने और शुभकामनाएँ देने के उद्देश्य से हुई।
इस अवसर पर भरत सिंह ने विधायक के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि “समीर जी जनता के हित में सदैव सक्रिय रहते हैं। हम उनके स्वास्थ्य की कामना करते है।”
वहीं विधायक समीर कुमार मोहंती ने भरत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “साथियों का स्नेह और शुभकामनाएँ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। स्वास्थ्य लाभ के बाद मैं पुनः क्षेत्र की जनता की सेवा में पूरी ऊर्जा के साथ जुटूँगा।”
मुलाकात के दौरान दोनो ही नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई।

