लायंस क्लब भारत ने केक काटकर मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 11 अक्टूबर: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने साकची स्थित कार्यालय में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन लायन अशाके खंडेवाल, विशिष्ट अतिथि जोन चेयरपर्सन लायन भरत सिंह, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सारिका सिंह और लायन सुचित्रा रूंगटा उपस्थित रहीं।
अतिथियों ने अमिताभ बच्चन को भारतीय संस्कृति और अनुशासन का प्रतीक बताते हुए उनके संघर्ष व समर्पण की सराहना की।
क्लब की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने कहा कि बच्चन जी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उनके जीवन से सीख लेकर समाज सेवा में सक्रिय रहना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में केक काटकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर अवनीत रूंगटा, सुधीर पाण्डे, राजेश सिंह, राहुल सिंह, राजू गोराई, गोपी सिंह, डॉ. जीया और रामकुमार शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

