कान्हाचट्टी लक्ष्मी पूजा बाजार समिति के अध्यक्ष राकेश केसरी सचिन रॉबिन केसरी बने।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
कान्हाचट्टी लक्ष्मी पूजा बाजार में हर साल की तरह इस वर्ष भी पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता माइकल गोस्वामी ने की। बैठक में बाजार की व्यवस्था और पूजा के सुचारु संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से पूजा समिति के लिए पदाधिकारी भी तय किए गए। समिति का अध्यक्ष पद राकेश केसरी को दिया गया है। वहीं, कोषाध्यक्ष मंटू केसरी, उपाध्यक्ष दीपक केसरी, सचिव रॉबिन केसरी और सह सचिव उज्जवल गुप्ता के रूप में नियुक्त किए गए हैं। समिति ने पूजा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी करने का निर्णय लिया है।

