सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान आयोजित बच्चों को सिखाया ट्रैफिक सिग्नल और ज़ेब्रा क्रॉसिंग का महत्व
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बिष्टुपुर स्थित श्री सूरत सार्वजनिक गुजराती स्कूल में “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” प्रोजेक्ट के तहत रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने की। उन्होंने बताया कि बच्चों को चित्रों के माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल, उनके संकेतों एवं ज़ेब्रा क्रॉसिंग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई, ताकि वे सड़क पर सुरक्षित रूप से चलना सीख सकें।
इस अवसर पर सभी बच्चों के बीच जूस, फल और चॉकलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, प्रधानाध्यापिका जैस्मिन ठाकेर, सुहाना सिंह, रानी पत्रों, आबिद इमाम सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

