आयुक्त के आगमन पर जामताड़ा में हुआ स्वागत, विकास कार्यों की हुई समीक्षा
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: संताल परगना प्रमंडल, दुमका के आयुक्त लालचंद डाडेल के जामताड़ा आगमन पर परिसदन में उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप तथा अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।
आयुक्त ने इस अवसर पर जिले में चल रहे विकास कार्यों और विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी ली।
आयुक्त ने कहा कि जिले के समग्र विकास हेतु टीम भावना से कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसहभागिता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

