कुंडहित प्रखंड सभागार में कर्मयोगी अभियान के तहत समीक्षा बैठक संपन्न
निजाम खान ।राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: प्रखंड सभागार में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विलेज लेवल एक्शन प्लान की एंट्री को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने की। इस बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में बीडीओ ने अभियान के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि कर्मयोगी अभियान का मुख्य लक्ष्य है — प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनसंपर्क आधारित बनाना। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में चल रही योजनाओं की सटीक जानकारी दर्ज की जाए और विलेज लेवल एक्शन प्लान की एंट्री समय पर पूरी की जाए, ताकि विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि यह पहल गांवों में सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक के दौरान कर्मियों से फीडबैक भी लिया गया और तकनीकी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बीडीओ ने सभी से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंच सके।

