नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र जी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल:नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यपाल एवं बिहार भाजपा के “भीष्म पितामह” कहे जाने वाले स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनायी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “कैलाशपति मिश्र भारतीय राजनीति के ऐसे आदर्श पुरुष थे, जिन्होंने जीवनभर सिद्धांत, सादगी और सेवा का मार्ग अपनाया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, निष्ठा और आदर्शों का प्रतीक रहा है।”
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य जयदीप पांडे शिक्षक शांति राम महतो, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, शुभम साहू, पवन कुमार महतो, अजय कुमार मंडल, संजीत कुमार महतो, कृष्ण पद महतो, गौरव महतो, उपस्थित रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया । कार्यक्रम का संचालन शांति राम महतो ने किया तथा अंत में प्राचार्य जय दीप पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

