Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुर्मी/कुड़मी महतो को ST सूची में शामिल करने का विरोध, आदिवासी संगठनों ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कुर्मी/कुड़मी महतो को ST सूची में शामिल करने का विरोध, आदिवासी संगठनों ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 4, 2025Updated:October 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुर्मी/कुड़मी महतो को ST सूची में शामिल करने का विरोध, आदिवासी संगठनों ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल: कुर्मी/कुड़मी महतो समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने के प्रस्ताव के खिलाफ शनिवार को आदिवासी समाज ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन के बैनर तले ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह और कुकड़ु प्रखंड के विभिन्न आदिवासी समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन ईचागढ़ प्रखंड विकास अधिकारी के माध्यम से सौंपा।

     

    ज्ञापन में कहा गया है कि कुर्मी/कुड़मी महतो को ST सूची में शामिल करना वास्तविक आदिवासी समुदायों के अधिकारों पर सीधा हमला होगा। संगठन ने अपने ज्ञापन में पांच प्रमुख तर्क प्रस्तुत किए—

    आदिवासी अधिकारों पर खतरा: इस निर्णय से असली आदिवासी समुदायों के आरक्षण और संवैधानिक अधिकार प्रभावित होंगे।

    लोकुर समिति मानदंड का उल्लंघन: ST दर्जा के लिए आवश्यक मानदंड जैसे सांस्कृतिक विशिष्टता, भौगोलिक अलगाव और सामाजिक पिछड़ापन—यह समुदाय पूरा नहीं करता।

     

    ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक अंतर: कुर्मी/कुड़मी महतो की भाषा, परंपरा और संस्कृति आदिवासी समाज से अलग है।

    पहले से OBC दर्जा: यह समुदाय पहले से अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल है, ऐसे में ST दर्जा की मांग अनुचित है।

     

    आदिवासी नेताओं ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि कुर्मी/कुड़मी महतो को ST सूची में शामिल करने की मांग तुरंत निरस्त की जाए, ताकि संविधान की भावना और आदिवासी समुदायों के अधिकार सुरक्षित रहें।

     

    इस अवसर पर शिलु सारना टुडू, मानिक सिंह सरदार, श्यामल मार्डी, महाबीर हांसदा, डोमन बास्के, श्यामचंद किस्कू, सूचंद उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे।

    आदिवासी संगठनों ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन कुर्मी/कुड़मी महतो को ST सूची में शामिल करने का विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो आवास प्लाजा में आगः सरयू राय के  जनसुविधा प्रतिनिधियों ने किया बचाव कार्य
    Next Article हाथियों का आतंक, जुगिलोंग गांव में किसानों की फसल बर्बाद 15 दिनों से कदला पहाड़ पर डेरा जमाए है झुंड, ग्रामीणों में दहशत

    Related Posts

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.