Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड के सारंडा जंगल को लेकर JDU विधायक सरयू राय का बड़ा बयान.हेमन्त सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का लगाया आरोप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखण्ड के सारंडा जंगल को लेकर JDU विधायक सरयू राय का बड़ा बयान.हेमन्त सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का लगाया आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 30, 2025Updated:September 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखण्ड के सारंडा जंगल को लेकर JDU विधायक सरयू राय का बड़ा बयान.हेमन्त सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का लगाया आरोप

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी हेमन्त सरकार सारंडा क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने को लेकर गंभीर नहीं है

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची। जमशेदपुर पश्चिम के JDU विधायक सरयू राय ने रांची में प्रेस वार्ता कर, सारंडा जंगल को लेकर झरखण्ड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार सारंडा क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने को लेकर गंभीर नहीं है और इस मामले में टालमटोल की नीति अपना रही है।

     

    सरयू राय ने वन विभाग ने तीन साल मेहनत कर एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें साफ कहा गया था कि इस इलाके में किसी भी तरह का खनन नहीं किया जाएगा। बावजूद इसके राज्य सरकार ने हाल ही में अपने मंत्री परिषद की एक टीम वहां भेजी है। राय का आरोप है कि यह टीम सारंडा में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने की प्रक्रिया में अड़ंगा डालने का काम करेगी।

     

    उन्होंने कहा, 1906 से सारंडा में अवैध खनन हो रहा है। 2006 में लीज के लिए इतनी होड़ मची कि कई कंपनियां इसमें शामिल हो गईं। हमने उस समय भी सवाल उठाया था और सारंडा संरक्षण अभियान चलाया था। 2010 में बनी कमेटी और 2014 में सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने भी विस्तृत रिपोर्ट दी। इसके बावजूद सरकार का सक्रिय न होना चिंता का विषय है।

     

    सरयू राय ने आगे कहा कि सरकार विकास के नाम पर सारंडा को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगाह किया कि अगर यहां अंधाधुंध खनन और औद्योगिक गतिविधियां जारी रहीं तो इसका सीधा असर पर्यावरण और स्थानीय समुदायों पर पड़ेगा। सारंडा एशिया का सबसे महत्वपूर्ण साल जंगल है। यहां की कारो और कोएना नदियां तथा छोटे-छोटे नाले पहले ही खत्म होने की कगार पर हैं। खेती को भी भारी नुकसान हो रहा है। सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए।

     

     

    सरकार चाहे माइनिंग करे लेकिन पर्यावरणीय संतुलन को बिगाड़े बिना ही करे। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी कटाक्ष किया और कहा कि भारत सरकार के भीतर भी ऐसी लॉबी सक्रिय है, जो वन संरक्षण पर ध्यान नहीं देती। यह राज्य और देश के हित में नहीं है।प्रेस वार्ता के दौरान राय ने राज्य सरकार से अपील की कि वह सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित करने की प्रक्रिया में सहयोग करे और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना न करे।

    झारखण्ड के सारंडा जंगल को लेकर JDU विधायक सरयू राय का बड़ा बयान.हेमन्त सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का लगाया आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल
    Next Article शक्तिस्वरूपा स्त्रियों की प्रेरणा से सभी लाभान्वित होते हैं – डॉ. प्रियंका मिश्रा

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.