छोटा गोविंदपुर में श्री श्री दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, गौतम बुद्ध थीम पर आधारित पूजा पंडाल बना आकर्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा हाट बाजार, छोटा गोविंदपुर द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शुभ उद्घाटन आज संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री श्रीमती दीपिका सिंह पांडे और विशिष्ट अतिथि जुगसलाई विधायक श्री मंगल कालिंदी ने संयुक्त रूप से पंडाल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मंत्री श्रीमती दीपिका सिंह पांडे ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, सदस्य डॉ. परितोष सिंह, कांग्रेस और भाजपा के वरीय नेता, तथा समिति के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
इस वर्ष का पंडाल गौतम बुद्ध पर आधारित है, जो शांति, धैर्य और अहिंसा का संदेश देता है। समिति इस वर्ष अपने 57वें वार्षिकोत्सव का आयोजन कर रही है। समिति ने आमजन से आग्रह किया है कि वे सपरिवार पधारकर माँ दुर्गा की आराधना कर पुण्यलाभ प्राप्त करें।

