Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संगठन सृजन बैठक एवं डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कार्यक्रम संपन्न
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संगठन सृजन बैठक एवं डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कार्यक्रम संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संगठन सृजन बैठक एवं डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आज संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षकों के साथ पंचायतवार संगठन सृजन और BLA-2 गठन की प्रगति की समीक्षा की गई।

     

    जिला अध्यक्ष ने संगठन विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रखंड पर्यवेक्षकों से कहा कि वे पंचायत स्तर पर त्वरित भ्रमण कर लंबित पंचायत कमेटियों एवं BLA-2 के गठन का कार्य शीघ्र पूर्ण करें तथा प्रतिवेदन जिला कार्यालय में जमा करें। उन्होंने कहा कि संगठन का सुदृढ़ीकरण आमजन तक पार्टी की पहुंच और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अनिवार्य है।

     

    बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी, विजय यादव, सामंत कुमार, ब्रजेंद्र तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

     

    इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को नई दिशा देने वाले ऐतिहासिक कार्य किए। उनके नेतृत्व में मनरेगा, राइट टू एजुकेशन, फूड सिक्योरिटी बिल जैसे क्रांतिकारी निर्णय हुए, जिससे करोड़ों लोग आज भी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्हें देश के आर्थिक सुधारों का जनक भी कहा जाता है।

     

    जयंती कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंत कुमार, ब्रजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, राजीव मिश्रा, रणजीत सिंह, ऋषि मिश्रा, सुशील घोष, इरसाद हैदर, अंसार खान, रंजीत झा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

    संगठन सृजन बैठक एवं डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कार्यक्रम संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: खाऊ गली से दो दर्जन फुटपाथी दुकानें हटाईं गईं
    Next Article मानगो पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.